उत्तराखंड : पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या,परिवार सदमे में..


चंद्रबनी क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्वप्निल के रूप में हुई है। उसके पिता सुबोध, उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल हैं और वर्तमान में टिहरी जिले में तैनात हैं।
परिजनों के अनुसार, जब स्वप्निल को घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा गया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय युवक के माता-पिता देवप्रयाग गए हुए थे, जबकि घर में केवल दोनों बेटे मौजूद थे। स्वप्निल परिवार का छोटा बेटा था।
सूचना मिलने पर पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल कोरोनेशन में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानी जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
घटना के बाद घर पहुंचे माता-पिता
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता देवप्रयाग से तुरंत देहरादून के लिए रवाना हुए और करीब सवा चार बजे घर पहुंच गए। घटना के बाद घर पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं परिवार गहरे सदमे में है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय
CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम
व्यवस्था परखने खुद मैदान में उतरीं नगर आयुक्त आशिमा गोयल, कई कर्मचारी नदारद मिले..
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, 17 धाराओं में FIR..