और रंगीन होने वाला है नैनीताल_विंटर कार्निवाल में परमीश औऱ पवनदीप राजन करेंगे धमाल


नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक डीएसए मैदान में भव्य विंटर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2018 के बाद यह पहला बड़ा विंटर कार्निवाल होगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति, व्यंजन, स्थानीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
कार्निवाल की तैयारियों को लेकर विधायक सरिता आर्या की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
22 दिसंबर को बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक ट्रैकिंग, रिगाटा और बैंड प्रस्तुति होगी। 23 दिसंबर को नैनीझील में बोटिंग रेस, दीपदान, परेड-झांकी और स्टार नाइट में बॉलीवुड कलाकार परमीश वर्मा की प्रस्तुति होगी। 24 दिसंबर को फूड फेस्टिवल और उत्तराखंड स्टार नाइट में पवनदीप प्रस्तुति देंगे। 25 दिसंबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं और स्टार नाइट में पांडवाज ग्रुप का कार्यक्रम होगा।
माल रोड को लाइटिंग से सजाया जाएगा, एलईडी स्क्रीन, सेल्फी स्टैंड और स्थानीय कलाकारों के लिए अलग मंच बनाया जाएगा। शुभारंभ पर मुख्यमंत्री और समापन पर पर्यटन मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…
Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video
Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..
ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न