

नैनीताल : रामनगर कोर्ट परिसर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
महिला द्वारा इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता कृष्णा नेगी एवं हेड कांस्टेबल बृजमोहन बहुगुणा द्वारा तुरंत इस महिला को आनन फानन में उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि ग्राम पूछडी में रहने वाली 22 वर्षीय प्रिया नाम की युवती अपने किसी मामले को लेकर कोर्ट पहुंची थी इसी बीच संदिग्ध कारणों के चलते इस युवती ने कोर्ट परिसर में जहर खा लिया अधिवक्ता कृष्णा नेगी ने बताया कि यह युवती कोर्ट परिसर में बेहोशी की हालत में पड़ी थी तथा उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। युवती कुछ भी नहीं बोल पा रही थी उनका कहना है कि इसकी हालत गंभीर होने के चलते तुरंत उनके द्वारा इस प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
वही मामले में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इस युवती की हालत गंभीर होने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। यह बात किसी को भी नहीं पता कि आखिर इस युवती ने कोर्ट परिसर में जहर क्यों खाया यह बात सभी के दिमाग में कई सवाल खड़े कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..