बनभूलपुरा में गरजी JCB, 20 से ज्यादा ध्वस्त…haldwani


हल्द्वानी। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने शनिवार को बनभूलपुरा में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालों पर किए गए 20 से अधिक अवैध पक्के निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में की गई। प्रशासन के मुताबिक नालों पर हुए अवैध कब्जों के कारण बरसात में पानी की निकासी बाधित हो रही थी, जिससे आसपास की सड़कें जलमग्न हो जाती थीं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया था, लेकिन तय समय के भीतर निर्माण नहीं हटाए गए। इसके बाद शनिवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था में बाधा डालने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर के सभी नालों, नालियों और सरकारी भूमि को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक नालों, नालियों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता