चारधाम मंदिर रामलीला कमेटी का गठन, चेतन जोशी बने अध्यक्ष


हल्द्वानी। आगामी रामलीला मंचन को भव्य, सुव्यवस्थित और धार्मिक गरिमा के अनुरूप आयोजित करने के उद्देश्य से श्री चारधाम मंदिर परिसर में रामलीला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। आयोजित बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से चेतन जोशी को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में प्रमोद पलड़िया को उपाध्यक्ष, देव बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल पड़लिया को सचिव, पंकज पांडे को उपसचिव तथा विपिन पड़लिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य नारायण सिंह मेहरा, प्रमोद बोरा, नीरज तिवारी, जमन सिंह, लाखन सिंह, अनिल पड़लिया, हरीश पड़लिया और त्रिवेणी गयाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
बैठक के दौरान क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से भी अपील की गई कि वे रामलीला आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch – 21वीं सदी की सबसे शर्मनाक तस्वीर_ओखलकांडा से हल्द्वानी ऐसे आई घायल महिला..
चारधाम मंदिर रामलीला कमेटी का गठन, चेतन जोशी बने अध्यक्ष
तहलका के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल ने कहा ये सच लिखने की सजा_10 साल कैद
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होंगी 13 उत्कृष्ट महिलाएं
2027 चुनावी रण की तैयारी_ उत्तराखंड कांग्रेस ने बनाई पांच बड़ी टीमें..