हाईकोर्ट परिसर में जब_ जज साहब ने जमा दिया रंग..थिरके वकील_ Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

नैनीताल : हाई कोर्ट परिसर में छाई होली की खुमारी। जज साहब ने भी ने भी “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे” और गढ़वाली होली गाई।


नैनीताल में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की तरफ से आज हाईकोर्ट परिसर में होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग एक बजे हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

इस मौके पर बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने न्यायाधीशों को टीका लगाया और उन्हें होली की पारंपरिक टोपी पहनाई। मुख्य मंच पर ‘नई दिशाएं समिति’ के कलाकारों की तरफ से पहाड़ी और कुमाउनी होली से जुड़े दर्जनों गानों को नृत्य के साथ गाया गया।


न्यायाधीश पंकज पुरोहित ने गढ़वाली गाना “सा रा रा रा रा” गाया। इसके साथ ही उन्होंने होली में गाया जाने वाला सबसे चर्चित गाना “रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे” गाया। गानों की थाप पर अधिवक्ता भी थिरकने को मज़बूर हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में ITI बिल्डिंग..Video

इस मौके पर बार महासचिव सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पा जोशी, राजेन्द्र डोभाल, एम.सी.कांडपाल, सय्यद नदीम, बासु मौलेखी, हर्ष तनेजा, तरुण ताकुली, लता नेगी, श्रुति तिवारी, वीरेंद्र अधिकारी, प्रभाकर जोशी, कांतिराम शर्मा, के.एम.जोशी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

होली कार्यक्रम में हाईकोर्ट स्टाफ ने भी शिरकत की। न्यायाधीशों ने प्रदेश समेत देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस के छापे में दफ़्तर के अंदर रंगे हाथ पकड़ा गया यह अधिकारी..

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *