चलती रोडवेज बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 16 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
यह रोडवेज बस चम्पावत के लोहाघाट से देहरादून की ओर आ रही थी। घटना सुबह करीब 4 बजे डोईवाला क्षेत्र के लालतप्पड़ स्थित साईं मंदिर के सामने की है। बताया जा रहा है कि बस से अचानक धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया।
आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई, लेकिन चालक ने बिना घबराए यात्रियों को शांत किया और सभी को सुरक्षित नीचे उतार दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई
सीएम ने हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप