PWD टेंडर में गुंडागर्दी फेल,पुलिस की कड़ी फील्डिंग_7 पकड़े गए, रिवॉल्वर जब्त..

ख़बर शेयर करें

PWD टेंडर में गुंडागर्दी नाकाम_ पुलिस ने फील्डिंग लगा दी_, 7 पकड़े गए, रिवाल्वर जब्त..

नैनीताल/रामनगर – सरकारी टेंडर में दबंगई दिखाने पहुँचे कुछ लोगों को यह हरकत उस समय भारी पड़ गई, जब SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

PWD विभाग में हो रही टेंडर आवंटन प्रक्रिया को डराने-धमकाने व दबाव बनाकर हड़पने का प्रयास कर रहे 7 लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

क्या हुआ था?

बैलपाड़व निवासी दयाल सिंह पन्नू और उसके 6 साथी टेंडर प्रक्रिया में दबंगई दिखाकर माहौल बिगाड़ने लगे।
सूचना मिलते ही SSP ने प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

पुलिस टीम मौके पर पहुँची और हंगामा करने वालों को पकड़कर शांत कराने के साथ-साथ कार्रवाई शुरू कर दी।

रामनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

सभी 07 आरोपी हिरासत में, दबंगों का वाहन सीज़, दयाल सिंह पन्नू से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद, हथियार के दुरुपयोग की आशंका पर रिवॉल्वर जब्त, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

SSP ने सख्त लहजे में वार्निंग दी है कि सरकारी काम में दखल, दबंगई और माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर सीधे गुंडा अधिनियम और जिला बदर की कार्रवाई होगी। और आगे भी पुलिस की नजर ऐसे सभी तत्वों पर सख्ती से बनी रहेगी।

हिरासत में लिए गए आरोपी (निवासी – बन्नाखेड़ा)

1.सज्जन सिंह
2.दयाल सिंह पन्नू
3.नरेंद्र सिंह
4.सर्वजीत सिंह
5.विक्की सिंह
6.सुखराज सिंह
7.सरदूल सिंह

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *