प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के साथ हल्द्वानी CO अमित कुमार सैनी की विदाई..


नैनीताल पुलिस ने दी विदाई..
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी के लिए भावभीनी विदाई दी। जनपद टिहरी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए आगामी दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अमित कुमार सैनी के कार्य के प्रति समर्पण, बेहतर कार्यकुशलता और पुलिस विभाग में निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी ने जनपद में अपनी तैनाती के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एसएसपी ने उनकी नई तैनाती और आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अमित कुमार सैनी 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जनपद में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर और सीओ ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में जिम्मेदारी निभाई।
विदाई समारोह में माहौल उस समय भावुक हो गया, जब साथी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमित कुमार सैनी के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया। पुलिस परिवार की ओर से उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के साथ नई जिम्मेदारी के लिए विदा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, सीएफओ गौरव किरार सहित नैनीताल पुलिस के विभिन्न अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के साथ हल्द्वानी CO अमित कुमार सैनी की विदाई..
ब्रह्ममुहूर्त में हुई मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
अंकिता भंडारी को चार साल बाद भी न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : हेमन्त साहू
पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत
पारंपरिक ज्ञान से AI तक पहुंची हिंदी, यूओयू में भाषा के भविष्य पर हुआ मंथन