खौफ़नाक हादसा(UP): बुलेरो और ट्रेक्टर की हुई भीषण भिड़ंत… मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, दो घायल..

खौफ़नाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन की मौत, दो घायल, उत्तर प्रदेश में औरैय्या जिले के बेला क्षेत्र में बीती रात बुलेरो कार व ट्रेक्टर की हुई भीषण भिड़ंत में आठ माह की मासूम बच्ची समेत एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए।आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार सुबह यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिन में बेला क्षेत्र के गांव ललऊ पुर्वा निवासी राधा कृष्ण के परिवार के पांच सदस्य मोहित, सुनील कुमार, राहुल, अर्चना अपनी आठ माह की पुत्री ओम कुमारी के साथ बुलेरो कार से कन्नौज जिले के ग्राम सुक्खा पुर्वा में एक शादी में समारोह में शामिल होने गये थे।
जहां पर जयमाल हो जाने के बाद सभी लोग देर रात्रि अपने गांव वापस आ रहे थे।उनकी कार बेला क्षेत्र के गांव पुर्वा रावत के पास पहुंची ही थी कि तभी चालक सुनील कार का नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रेक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी ट्रेक्टर से कार का एक हिस्सा चीरता हुआ निकल गया। जिससे मोहित (22), अर्चना (26) व आठ माह की ओम कुमारी की मौके पर मौत हो गई जबकि सुनील व राहुल गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
उधर घटना सूचना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल एवं बेला, सहायल व दिबियापुर थाने का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भिजवाया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल