

उत्तराखंड की भाजपा सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो गई। सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। दायित्वधारियों की वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कई नाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के बताए जा रहे हैं।

मंगलवार को भाजपा के सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बयान से जुड़ी यह खबर वायरल हुई। रेखा वर्मा के हवाले से जारी खबर में अगले सप्ताह तक दायित्वों की घोषणा होने की संभावना जताई गई है।इस बीच सोशल मीडिया पर दायित्वधारियों की एक सूची भी वायरल हो गई।
इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराज पासी, ज्योति प्रसाद गैरोला, देवेंद्र भसीन, सुरेश भट्ट, कैलाश पंत, विनोद उनियाल, सुभाष बड़थ्वाल, मोहन पाठक, केदार जोशी, चंडी प्रसाद भट्ट, सरोज डिमरी, दीपक मेहरा, ऋषिराज डबराल, राजेंद्र अंतवाल, राम सुंदर नौटियाल, निदेश आर्य, डॉ. जयपाल सिंह, देवेंद्र ढेला, कर्नल अजय कोठियाल, प्रदीप बिष्ट, रमेश गड़िया, सौरभ थपलियाल, सुमन काशमी, हरक सिंह नेगी, अशोक नबयिल, गोविंद पिल्खवान, भगवत प्रसाद, तेलूराम चिनलिया, सुरेंद्र मोघा, मूरतराम शर्मा, श्यामवीर सैनी, नगीना रानी, मुन्नी देवी, विनय रुहेला, शिव सिंह बिष्ट, रेणु अधिकारी, अनुराधा वालिया, अनिल गोयल, विनय गोयल, अनिल डब्बू, शांति मेहरा, रामचंद्र गौड, सुरेश जैन समेत कई अन्य भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनके नाम के सामने अलग-अलग दायित्व लिखे हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार ने दायित्वधारियों को लेकर ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। उन्होंने सूची को भ्रामक और तथ्यहीन बताया।
देखिए सोशल मीडिया पर वायरल दायित्वधारियों की फर्जी सूची







जुलाई माह में हो सकता हैं धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, दिल्ली में हुई हैं बैठक, होगी कुछ की छुट्टी
उत्तराखंड में जल्द ही जुलाई माह में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है जी हा विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक वैसे तो उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं सतही तौर पर होती तो नहीं है लेकिन गंभीरता बहुत ज्यादा नहीं दिखाई दी हैं लेकिन इस बार बीजेपी आलाकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की है सूत्रों की माने तो दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठकों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है।
माना जा रहा है कि महाजनसंपर्क अभियान के बाद उत्तराखंड सरकार के मंत्री मंडल में बडा फेरबदल ज्बकि संगठन में भी कुछ परिवर्तन हो सकते है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के मध्य दो दिनों तक हुई लंबी मैराथन बैठक के बाद देश के अलग अलग राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड कैबिनेट का विषय चर्चा में आया है।
उत्तराखंड़ में कार्यकर्ताओं को दायित्व दिये जाने का मामला भी केंद्र के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा है। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रैंक के तीन पद खाली है ज्बकि एक कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद अब कैबिनेट मेंं कुल चार सीटें रिक्त हो गई हैा जानकारों की ्मानें तो 30 जून के बाद .ये बडा परिवर्तन दिख सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली पर उल्लू की सुरक्षा कड़ी, कुमाऊं के जंगलों में वन विभाग की गश्त तेज़
आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश
केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी
पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय