

उत्तराखण्ड में नैनीताल क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में अवैध कसीनो और गैर कानूनी रूप से शराब परोसने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नैनीताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग में डोलमार गांव के पास एक रिवर साइड होटल में गैरकानूनी जुआ, कसीनो और अवैध शराब परोसी जा रही है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर इस बड़े गैरकानूनी धन्धे का पर्दाफाश किया। आज एक पत्रकार वार्ता कर पुलिस ने बताया कि उनके छापेमारी के दौरान एक पारदर्शी हॉल में अवैध कसीनो, जुआखाना और मेहमानों के लिए बार बालाओं और कर्मचारियों द्वारा शराब परोसना पाया गया।
पुलिस ने होटल संचालक से इन सभी सेवाओं का लाइसेंस मांगा तो कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस, इस अवैध कार्यों में संलिप्त सभी 21 लोगों और 12 बार बालाओं को तल्लीताल थाने ले आई। पुलिस ने इन कर्मचारियों को इस अवैध कार्य की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 1/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, धारा 60/68 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से कसीनो चलाने, जुआ खिलाने और शराब परोशने के लिए होटल स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने मौके से चार लाख रुपये फड़ से बरामद किए, एक लाख अड़सठ हजार और 90 रुपये तलाशी के दौरान बरामद हुए, 3667 गोल कसीनो चिप्स और 25 आयताकार कसीनो चिप्स बरामद हुए। इसके अलावा 8 ताश की गड्डी, 11 सिगरेट के डब्बे और दो लाइटर, 12 अलग अलग ब्रांड की शराब की बोतलें। इसके अलावा पुलिस ने गाजियाबाद निवासी सूरजपाल और दिल्ली निवासी रइस अहमद को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन