भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों के गंभीर आरोप


उत्तराखण्ड के भीमताल में एक निजी हिल यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की मौत पर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बारिश से भीगी छत को नंगे पैर साफ करने भेजए गए तेजसिंह बोरा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नैनीताल जिले के भीमताल स्थित एक हिल यूनिवर्सिटी में आज सवेरे एक हादसा हो गया जिसमें यूनिवर्सिटी की गीली छत को साफ करने के दौरान कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। आरोप है कि ओखलकांडा निवासी हिल यूनिवर्सिटी कर्मचारी तेजसिंह बोरा को छत में जाकर सफाई करने के लिए ड्यूटी दी गई थी। छत में नंगे पैर भेजे गए कर्मचारी का जैसे ही गीले पैर से हाईटेंशन वायर से संपर्क हुआ तो उसको बड़ा झटका लग गया। तेजसिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें बारिश के बीच छत साफ करने के लिए भेजा, जहां ये हादसा हो गया। कहा कि हादसे के बाद उन्हें सूचित नहीं किया गया।
परिजनों ने यूनिवर्सिटी पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग के साथ परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शक ने उजाड़ दिया घर_ पत्नी की पीट-पीटकर हत्या,फरार पति गिरफ्तार
नशे में स्टेयरिंग थामा तो पुलिस का शिकंजा तय, 6 गिरफ्तार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले_ CNG को राहत, हाइब्रिड वाहनों की छूट खत्म
SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल