कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश


कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी स्थित नमस्ते कॉर्बेट रिजॉर्ट में ललित फाउंडेशन के पंचम अधिवेशन “अभिव्यंजना 5.0” का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं, बल्कि समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक भी होते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समाज चुनौतियों से घिरता है तो कवि और साहित्यकार अपनी लेखनी से नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक साहित्य और कवियों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।
सीएम धामी ने उत्तराखंड की समृद्ध साहित्यिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि ने देश को अनेक महान साहित्यकार, कवि और लोकचिंतक दिए हैं। आज भी राज्य की साहित्यिक परंपरा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रही है।
कार्यक्रम में कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर, हरिओम पवार, और समेत देशभर के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न साहित्यकारों और समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ज्ञान, नवाचार और विकास का दस्तावेज बनीं UOU की तीन पुस्तकें, राज्यपाल ने किया विमोचन
SIR में एक ही आदमी ने 6 हजार वोटर्स को हटाने की आपत्ति डाल दी”_ नैनीताल हाईकोर्ट ने SC का हवाला दिया..याचिका निस्तारित
शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज
अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले खत से हड़कंप
ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..