Ad

उत्तराखंड में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते मुनस्यारी के रालम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उनके साथ इस दौरान राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूर थे. यह हेलीकॉप्टर मिलम की ओर जा रहा था।

ADVERTISEMENTSAd

पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड के कुमाऊं में मुन्स्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इमजेंसी लैडिंग के पीछे खराब मौसम वजह बताई जा रही है।

बुधवार को जिस हेलिकॉप्टर में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे शामिल थे, उसकी इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन देहरादून से हेलिकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले।

हिमालयी क्षेत्र मिलम में मौसम में खराबी के चलते पॉयलट के लिए हेलिकॉप्टर को आगे ले जाना मुश्किल हुआ। ऐसे में हेलिकॉप्टर की मिलम से पहले रालम में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। एक खेत में हेलिकॉप्टर को सफलतापूर्वक उतारा गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page