

उत्तराखण्ड के नैनीताल में शत्रु सम्पत्ति से अतिक्रमणकारियों को हटाने की कवायद में आज विद्युत विभाग की टीम ने पूरी बस्ती की लाइट काट दी। रात का अंधेरा होते ही बस्ती में रोना धोना शुरू हो गया और लोगों ने मशालें और इमरजेंसी लाइट जलाकर रात काटी।
नैनीताल में मल्लीताल के मैट्रोपोल शत्रु संपत्ति में 134 अतिक्रमणकारियों को हटाने के आदेशों के बाद से ही प्रशासन चुस्त हो गया है। शत्रु संपत्ति से भूमि केंद्र सरकार के अधीन आने के बाद ग्रह मंत्रालय ने जिलाधिकारी को उप कस्टोडियन बना दिया।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अपना प्रतिनिधि बनाकर कब्जेदारों की भूमि संबंधी अपील और दावे सुनने को कहा। सभी कब्जेदारों के दावे खारिज होने के बाद, दो दिन पूर्व पुलिस ने इन अतिक्रमणकारियों को दो दिनों में खाली करने की चेतावनी दी थी। आज विद्युत विभाग की टीम ने मुख्य पोल से लाइट काटकर सभी को अंधेरे में रख दिया।
रात के अंधेरे में अतिक्रमणकारियों को लाइट की कमी से परेशानियां होने लगी। यहां के परिवारों के बच्चों की इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासी प्रशासन से बरसातों के बाद तक रुकने का समय मांग रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया