Haldwani_ मनीष ने की थी टारगेट फायरिंग_ रिवॉल्वर और कारतूस बरामद..Video


हल्द्वानी के पॉश इलाके सुभाष नगर में शुक्रवार शाम फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और पीड़ित अपने पोते के साथ बाल-बाल बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को कमल परमार पुत्र डुंगर सिंह परमार, निवासी कपूर आटा चक्की, सुभाष नगर, हल्द्वानी ने अपने साथियों योगेन्द्र परमार और सुदर्शन परमार के साथ थाना कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर दी।
शिकायत में बताया गया कि शाम करीब 7 बजे मनीष परिहार नामक व्यक्ति ने अपनी कार (संख्या UK04AQ-3663) से आकर कमल परमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। गोली उनके मकान की सीढ़ियों पर जा लगी।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लिया।
उनके निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष परिहार (उम्र 45 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर फेस-E, डहरिया, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कांस्टेबल ललित नाथ और कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे।
आरोपी से पूछताछ जारी है किन कारणों के चलते इस वारदात अंजाम दिया, इन सवालों के जवाब अभी सामने आना बाकी हैँ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video
डिफेंस से हेल्थ और एनर्जी तक स्वदेशी ताकत, नैनीताल में जुटे देशभर के प्रोफेसर
कैंचीधाम_भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बदली रणनीति, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे