

उत्तराखंड : प्रदेश के शिक्षा विभाग ने जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए किसी भी शहर को चुनने की छूट देने का निर्णय किया।
जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं की परेशानी देखते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र चुनने की छूट दी जाएगी, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही प्रभावित छात्र-छात्राओं से परीक्षा केन्द्र के लिए विकल्प मांगे जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ का प्रदेशभर के स्कूलों में आयोजन किया जाएगा।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेड़ में विभागीय बैठक ली, जिसमें डॉ. रावत ने राहत कैम्पों में रह रहे प्रभावित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि भू-धंसाव से प्रभावित छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्हें अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर में परीक्षा केन्द्र चुनने की छूट देने का निर्णय लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम
उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं, कल इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे..
50 की उम्र में फिर परीक्षा..? LT शिक्षकों पर TET की बाध्यता के खिलाफ शिक्षक संघ मुखर
CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…