नहर सफाई के दौरान अचानक आया मलवा, दो मजदूर दबे_SDRF ने किया रेस्क्यू.. Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के कोटाबाग में पहाड़ी से मलुवा आने से नहर साफ के कार्य मे लगे दो मजदूर गर्दन तक मलुवे में डूब गए। आपदा कंट्रोल और एस.डी.आर.एफ.की टीम नैनीताल से रैस्क्यू के लिए पहुंची।
नैनीताल जिले में कोटाबाग ब्लॉक के बगजाला नहर की थाम में काम चल रहा था। नहर के सफाई कार्य मे लगे मजदूर अचानक पहाड़ी से मलुवा आने से फंस गए। दो मजदूर गले गले तक मलुवे में डूब गए। घटना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। तब तक स्थानीय लोगों ने नेपाली मूल के श्रमिकों की मदद शुरू कर की। कुछ मजदूरों को मलुवे से बाहर निकाला गया लेकिन दो मजदूर बुरी तरह मलुवे में फंस गए। रैस्क्यू टीमों से पहले पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।
जानकारी के अनुसार, कोटाबाग के बागजाला-फतेहपुर क्षेत्र में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त थी। इस कारण आंवलाकोट क्षेत्र में सिंचाई के पानी की किल्लत हो गई। सिंचाई विभाग ने कर्मचारी और मजदूर भेजकर नहर से मलवा हटाने का काम शुरू कराया ही था कि अचानक सवेरे लगभग 11बजे मलुवा आने से मजदूर दब गए। दो मजदूर मलवे में दब गए।
वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी और रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों को समय रहते कड़ी मशक्कत के बाद मलुवे से बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मजदूरों को सकुशल मलुवे से बाहर निकालकर चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या
चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित
नफरत और अहंकार से आजादी ही असली मुक्ति _हल्द्वानी में निरंकारी मिशन का भव्य आयोजन