सीएम के दौरे के दौरान बहस,पुलिस ने वकील को पीट दिया_Video दरोगा सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

सीएम के दौरे के दौरान पुलिस और वकील के बीच विवाद, चौकी प्रभारी निलंबित

प्रयागराज में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच विवाद हो गया। हिंदू हॉस्टल चौराहे पर पुलिस ने सीएम के सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। एक वकील ने इसका विरोध किया, जिसके बाद चौकी प्रभारी नाका अतुल कुमार सिंह से उसकी बहस हो गई। बहस के दौरान दारोगा ने वकील को पीट दिया, जिससे तनाव बढ़ गया।

इस घटना के बाद अन्य वकील मौके पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ गए। जाम लगा दिया गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और दारोगा पर कार्रवाई का आदेश दिया।

इसके बाद पुलिस आयुक्त ने चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच का आदेश दिया। कमिश्नर ने कहा कि इस घटना से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है और अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन्स में सम्बद्ध किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page