नैनीताल में स्कूली बच्चों के साथ धूमधाम से निकली दुर्गा माँ की सवारी, हर कोई देखता रह गया…आप भी देखिए वीडियो…


उत्तराखंड के नैनीताल में आज दुर्गा माता का डोला विसर्जन से पहले नगर भ्रमण को निकला। डोले के साथ शहर और आसपास के स्कूलों के बच्चे भगवानों और दैत्यों की वेशभूषा पहनकर नाचते गाते निकले।
नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर परिसर में बीती एक अक्टूबर से शुरू हुआ माँ दुर्गा महोत्सव आज विधिवत सम्पन्न हो गया। आयोजकों ने दुर्गा माँ और भगवान गणेश के अलावा प्राण प्रतिष्ठा की गई अन्य प्रतिमाओं को भी डोले में नगर भ्रमण कराया। सवेरे 9:30बजे विधिवत विदाई की क्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे डोला नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया। डोले को जुलूस के रूप में नयना देवी मंदिर से फ्लैट्स मैदान और मस्जिद होते हुए मल्लीताल बाजार और फिर मॉल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार तक ले जाया गया। यहाँ से डोले को ठंडी सड़क स्थित झील किनारे विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान जी.जी.आई.सी., एस डेल, बालिका विद्या मंदिर, कन्या जूनियर हाई स्कूल, आदर्श महिला उत्थान समिति समेत अन्य स्कूलों ने झांकियां निकाली। बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शिव, पार्वती, कृष्ण राधा, काली, सरस्वती, दैत्य, रावण आदि की वेशभूषा धारण कर झांकी में पहुंचे थे। डोले और पूरे महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के बंगाली समाज डटा रहा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..