

हल्द्वानी – काठगोदाम : पहाड़ों पर हुई बारिश काठगोदाम वासियों के लिए फिर आफत बन गयी। कलसिया नाले का रौद्र रूप देखने को मिला है। आज शाम को पहाड़ों पर बारिश के बाद अचानक ही कलसिया नाला उफान पर आ गया। जिसका पानी आसपास के रहने वाले लोगों के घरों में घुस गया जिससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। लोग अपने घरों से फौरन ही बाहर निकल आये।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घरों में मौजूद बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और बरसाती नाले से दूर रहने की अपील की है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना वही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सुरक्षा की दृष्टि से रिटर्निंग वॉल बनाने की बात कही है।
हालात पर देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित हो रहे घरों के लोगों को काठगोदाम इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।
ख़बर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि