

उत्तराखंड : इस दौर की सबसे हैरान कर देने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है पंतनगर के शांतिपुरी में बेटे ने पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पिता सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
शांतिपुरी नंबर एक थाना पंतनगर निवासी दीवान गिरी आयु 58 वर्ष पुत्र जीत सिंह सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद यहां अपने परिवार के साथ ही रह रहा था। गुरुवार रात लगभग नौ बजे पुत्र से हुए विवाद के बाद नशे की हालत में पुत्र भजमन गिरी ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।चाकू का वार सीधा दिवान गिरी के सीने पर होने के कारण वह वहीं गिर गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भागे आये तो देखा दीवान गिरी खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे, और भजमन गिरी भी वहीं खड़ा था। दीवान गिरी को खून से लथपथ देख कर परिवार वालों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने भजमन को हिरासत में ले लिया। स्वजन दिवान गिरी को गंभीर हालत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किच्छा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पंचनामा किया। दीवान गिरी की मौत पर स्वजनों में कोहराम मच गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..