Ad

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने दी आज़म खान और बेटे अब्दुल्ला आज़म को बड़ी राहत.इस मामले में मिली ज़मानत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पिछले कई महीनो से जेल में बंद समाजवादी नेता मों.आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को इस मामले में बड़ी राहत दी है. मीडिया रिपोर्ट के जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अब्दुल्लाह को जमानत दे दी है.

ADVERTISEMENTSAd

अदालत ने हिदायत दी है कि निचली अदालत के ज़रिए मुखबिर का बयान दर्ज करने के बाद मों.आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को जालसाजी मामले में ज़मानत दी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह चार हफ्ते में किया जाए. बता दें कि जमानत मिलने के बाद भी अब्दुल्लाह अभी जेल से रिहा नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

मों.आज़म खान की ज़मानत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतराज़ ज़ाहिर किया है. इसपर अदालत ने सवाल किया कि क्या इस मामले में अभी भी कस्टडी की ज़रूरत है? कोर्ट के इस सवाल पर जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वकील एसवी राजू ने बताया कि मों.आज़म खान के खिलाफ कई गंभीर मामलों में FIR दर्ज है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *