कोरोना और त्योहारों के मौसम को देखते हुए ज़िलाधिकारी ने की सामाजिक संगठनों और धार्मिक नेताओ के साथ बैठक

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर 22.10.2020 GKM NEWS ( सोमकोली रिपोर्ट) शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले पारम्परिक त्यौहारों जैसे दशहरा, बारावफात,और बाल्मीकि जयंती के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु ने सामाजिक संगठनों और उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
दरअसल कोविड 19 संक्रमण को कम करने के लिए शासन प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से त्यौहारों के आयोजन की अनुमति दी जा रही है । शारदीय नवरात्रि पर्व के बाद दशहरे का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है । लेकिन कोरोना के बढते मामलों के बाद शासन प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है ।
बैठक में मौजूद एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने कहा कि त्यौहार, उत्सव का कोई भी कार्यक्रम शासन की गाइडलाइन के हिसाब से ही मनाया जाए.. क्योंकि कोविड के संक्रमण को रोकना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है ।
बैठक में शामिल हुए रामलीला कमेटी के घनश्याम गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सार्थक बैठक हुई है । और जो भी शासन की गाइडलाइन हैं उनका पूरा पालन किया जाएगा । दशहरा मेला कमेटी के सदस्यों की बैठक के बाद जिलाधिकारी ने मुस्लिम समाज के बारावफात में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की ।
बाइट …रंजना राजगुरु जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर
बाइट …देवेन्द्र पिंचा एसपी सिटी रुद्रपुर
बाइट …बारावफात कमेटी सदस्य
बाइट …घनश्याम गुप्ता





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव