

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे सर्वे कार्य के संबंध में बैठक की है।

जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण कर कच्चे/पक्के मकान, आवासीय/गैर आवासीय मकानों में निवासरत मकान मालिक या किराएदारों के सत्यापन व सर्वे के कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा डेटा संरक्षण का कार्य ध्यानपूर्वक त्रुटिरहित किया जाए।
बनभूलपुरा में अतिक्रमित क्षेत्र में निवासरत सदस्य की पुष्टि दस्तावेजों के आधार पर की जाए। पुष्टिकर्ता अधिकारी कर्मचारी उक्त संबंध में अपनी टिप्पणी दस्तावेजों के आधार पर करते हुए सर्वे रिपोर्ट को पूर्ण कर यथाशीघ्र सबमिट करें ताकि माननीय न्यायालय हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके ।
बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी लालकुआं, रेलवे प्रतिनिधि आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सुप्रीमकोर्ट में चल रही है सुनवाई
बताते चलें बनभूलपुरा रेलवे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भूमि को फिर से सर्वे कर रेलवे को अपनी भूमि चिन्हित करने के अलावा जिला प्रशासन को वहां के लोगों के विस्थापन के संबंध में भी निर्देश दिए थे. जिसके बाद से रेलवे और जिला प्रशासन की टीमों के द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब