

उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे भारतीय क्रिकिट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी। अपने लंबे तगड़े कारवां में आए धौनी को जब प्रशंसकों ने घेर लिया तो उन्होंने ऑटोग्राफ देने के साथ फोटो खिंचाई और कहा अब जाने दो।
कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी पिछले कुछ दिनों से ऊत्तराखण्ड में कुमाऊं के दौरे पर हैं। दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में लैंड होने के बाद, धौनी कैंचीं धाम आश्रम गए और अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लौटकर नैनीताल के आर्मी गेस्ट हाउस में रुक गए।
ऑनरेरी लेफ्टिनेंट करनाल महेंद्र सिंह धौनी दूसरे दिन नैनीताल से अल्मोड़ा स्थित जैंती के अपने गांव लौवाली गए और वहां देवताओं की पूजा की और बुजुर्गों से मील। धौनी इसके बाद गुरुवार को अपने गोपनीय निजी दौरे पर रहे। आज पहाड़ से चलकर भवाली होते हुए धौनी नैनीताल पहुंचे हैं। धौनी अपनी ऑडी संख्या पी.बी.65 बी.एफ.9393 से नैनीताल के बाहरी क्षेत्र के एक निजी होटल में पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम
महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी