नैनीताल पहुंचे शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने टॉपर बच्चों को लेकर कही ये बड़ी बात..


उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचकर शिक्षक मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 100 टॉपर बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी । कहा कि एक जगह में अटल उत्कृष्ठ विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और राजीव गांधी अभिनव विद्यालय हैं तो इन्हें एक ही पैटर्न में चलाया जाएगा ।
नैनीताल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नैनीताल क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । उन्हीने माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन करे । इसके बाद मंत्री ने जिला अस्पताल बी.डी.पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण किया ।
मंत्री ने कहा कि राज्य में 100 टॉपर बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने कहा कि एक जगह में अगर अटल उत्कृष्ठ विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और राजीव गांधी अभिनव विद्यालय हैं, तो इन्हें एक ही पैटर्न में चलाया जाएगा । इसके अलावा उन्होंने कहा कि चंपावत में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे । मंत्री ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल के निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक करके उन्होंने आर.टी.ई.में क्षेत्र के 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को एडमिशन देने को कहा है । उन्होंने बताया की इन स्कूलों को एक गांव गोद लेने को और बच्चों को क्वालिटी शिक्षा देने को कहा गया है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..
वोट चोरी’ पर हरीश रावत के तीखे तेवर_1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली