धामी सरकार का डॉक्टर्स को तोहफा, 5 साल बढ़ाई गई रिटायरमेंट की उम्र..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

:
देहरादून: विशेषज्ञ डॉक्टरों की आयु सीमा बढ़ी

उत्तराखंड – धामी सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को नये साल का बड़ा तोहफा दिया है। अब वे 60 की बजाय 65 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं, जिससे प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डॉक्टरों को फायदा होगा।

यह निर्णय खासतौर पर प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का यह कदम प्रदेशवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, केवल वही डॉक्टर इस सेवा लाभ का लाभ उठा सकेंगे जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। 60 वर्ष के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को प्रशासनिक पदों पर तैनाती नहीं दी जाएगी और उन्हें मुख्य परामर्शदाता के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें वेतन वृद्धि और अन्य सेवाएं सरकारी कर्मियों के समान मिलेंगी।

इस फैसले से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page