

उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे डी.जी.पी.अभिनव कुमार ने माँ नयना देवी के दर्शन किये। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के घर से 50 करोड़ रुपये मिलने की चर्चाएं बहुत हैं, लेकिन मकानमालिक उनके पास शिकायत लेकर नहीं आया है। उन्होंने फोर्स पर बोलते हुए कहा कि अगले सवा वर्ष में पुलिस फोर्स पूरी संख्या और शक्ति में होगी।

बुधवार शाम को नैनीताल पहुंचे डी.जी.पी. अभिनव कुमार के रहने की व्यवस्था एक निजी होटल में की गई। डी.जी.पी.ने सबसे पहले माँ नयना देवी के दर्शन करने पहुंचे। दर्शनों के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद उनका ये पहला दौरा है और माँ ने आशीर्वाद के लिए बुला लिया।

यू.पी.के एक वरिष्ठ आई.ए.एस.अधिकारी के भीमताल स्थित घर से 50 करोड़ की चोरी की चर्चाओं संबंधी संवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है, लेकिन उनके पास कोई भी पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर नहीं आया है। घटना को विचित्र मानते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया ये बात कह रही है लेकिन घर का मालिक शिकायत लेकर अबतक नहीं आया है।
पुलिस मुखिया अभिनव कुमार ने कहा कि पुलिस के ऊपर हर रोज नई चुनौतियां आ रही हैं और वो भागे बगैर सकारात्मकता के साथ समस्या का सामना करें और उससे सबक लें। उन्होंने बताया कि वो कुमाऊं के दौरे पर हैं और यहां व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के साथ ही अपराध की समीक्षा करेंगे।
पुलिस स्टाफ की कमी संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 28,000 की स्वीकृत फोर्स के सापेक्ष उनके पास अभी 24,000 पुलिस कर्मी हैं, जबकि 2,500 की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दरोगा और फायर सर्विस अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया तो चल ही रही है। जवानों की भर्ती शीघ्र शुरू होगी। बताया कि इन भर्तियों से मैनपावर बढ़ेगी और अगले सवा वर्ष में फोर्स पूरी हो जाएगी।
उन्होंने ये भी कहा कि थाने चौकियों में तैनात पुलिस बल पुराने मानकों के अनुसार तैनात है और अब काम की चुनौती के अनुसार नए मानक तैयार किये जाएंगे, जिसे शासन से स्वीकृत कराया जाएगा।
इस मौके पर डी.आई.जी.यशवंत सिंह रावत, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, ए.एस.पी.हरबंस सिंह, सी.ओ.संदीप पाण्डे, कोतवाल हरवीर सिंह , सी.ओ.प्रमोद साह आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…