Ad

दिल्ली के बाद इन राज्यों में भी बैन हुए पटाखे..हरियाणा ने दी कुछ घंटे की छूट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली/मुंबई 09.November 2020 GKM NEWS दिवाली आने वाली है.जिसको लेकर लोगो ने तैयारिया शुरू कर दी है. इस बीच कई राज्यों में पटाखों को बैन कर दिया है. उधर देश के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों को लेकर एक्शन लिया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने पहले ही दिल्ली में पटाखों पर बैन लगा दिया था,लेकिन अब दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र और हरियाणा में भी इसका असर दिख रहा है..

ADVERTISEMENTSAd


मुंबई में बीएमसी ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके मुताबिक प्राइवेट और पब्लिक जगहों पर पटाखा जलाने पर रोक है. हालांकि, सिर्फ 14 नवंबर को प्राइवेट सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखे का उपयोग करने की छूट दी गई है. 

BMC की ओर से अपील की गई है कि इस दिवाली सभी बिना पटाखों का त्योहार मनाएं, ताकि मुंबई को प्रदूषण और कोरोना वायरस की वेव से बचाया जा सके. साथ ही कहा गया है कि बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़ एकत्रित ना होने दें. अगर सोसाइटी में भी बाहर निकल रहे हैं तो नियमों का पालन जरूर करें.

पटाखों को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार भी सख्त रुख अपनाती दिख रही है,लेकिन इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्य में लोगो को दो घंटे की छूट दी है. हरियाणा सरकार का कहना है कि दिवाली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखा जला सकेंगे. इसके अलावा क्रिसमस और नए साल की रात को 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे का उपयोग कर पाएंगे

आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ते प्रदूषण के हालात और कोरोना वायरस के बड़ते मामलो को देखते हुए NGT ने आदेश जारी किया है. एनजीटी ने सोमवार को अपना आदेश सुनाते हुए दिल्ली-NCR में 30 नवंबर तक पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि बाकी राज्यों में जहां एयर क्वालिटी खराब या खतरनाक स्तर पर है, वहां भी पटाखों को जलाने पर बैन होगा.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *