

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को बड़ी राहत मिली है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए नियमित जमानत दे दी है. बता दें अरविंद केजरीवाल मनी ल़ॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें 21 दिन के लिए जमानत मिली थी. वहीं चुनाव होते ही 2 जून को फिर से जेल गए थे. लेकिन अब उन्हें 18 दिन बाद नियमित जमानत मिल गई है. बताया जाता है कि उन्हें 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है।

अरविंद्र केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याजिका दायर की थी. इस जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में लगातार दूसरे दिन 20 जून को सुनवाई की गई।
राउज एवेन्यू कोर्ट की न्यायाधीश न्यायबिंदु की वेकेशन बेंच ने ईडी और केजरीवाल की दलीलें सुनी. जिसके बाद जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. लेकिन कोर्ट ने उन्हें 1 लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी है।बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल 21 जून को बाहर आ सकते हैं।
कोर्ट में क्या दी गई दलील
हालांकि ED की ओर से पेश हुए ASG एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. जबकि केजरीवाल की ओर से दलील देने वाले वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ पूरा केस केवल कल्पना पर आधारित है. जबकि इसके बारे में कोई भी पुख्ता सबूत पेश नहीं किया गया है।
आपको बताते चलें बता दें अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 1 अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान जमानत दी थी।
जिसमें 21 दिन की जमानत दी गई थी. इसके बाद 2 जून को को शाम 5 बजे उन्होंने तिहाड़ जेल में वापस सरेंडर किया था. वहीं 19 जून को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत समाप्त हुई थी लेकिन कोर्ट ने इसे 3 जुलाई तक बढ़ा दिया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित
जौलजीबी मेला विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर…