देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र और गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों आरोपी पुलिस संग मुठभेड़ में घायल हुए हैं। शहर में चल रही सघन नाकेबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई दो अलग-अलग स्थानों पर हुई।
पुलिस के अनुसार, पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई, जहां संदिग्धों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से पकड़ लिया गया। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर पड़ी फैक्ट्री में की गई। यहां भी पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों घायलों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों की स्थिति और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचे और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।
एसएसपी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम और साजिश के पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के पीछे किसका इशारा या सहयोग था।
हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस का दावा है कि जिस तरह से हत्या की गई है, यह भाड़े के शूटरों का काम है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने घटना को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन फल खरीदकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, तब कार से करीब दस कदम पहले घात लगाकर खड़े हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। फल विक्रेता अयान और उम्मीद ने पुलिस को बताया कि अर्जुन तीन अनानास लेकर लौट रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या
चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित
नफरत और अहंकार से आजादी ही असली मुक्ति _हल्द्वानी में निरंकारी मिशन का भव्य आयोजन