देहरादून : मासूम बच्ची की चीख ने झकझोर दिया दिल – बदमाशों ने पिता को पीटा, सड़क पर बिखेरा सामान”VIDEO


देहरादून। राजेंद्र नगर की गली नंबर 8, थाना कैंट क्षेत्र में उस वक्त दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला जब कुछ बदमाशों ने एक गरीब चायवाले के साथ मारपीट शुरू कर दी। चाय की ठेली लगाने वाले मनोज नेगी के साथ इन बदमाशों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनका सारा सामान भी सड़क पर बिखेर दिया।
सबसे दर्दनाक मंजर तब देखने को मिला जब मनोज नेगी की छोटी सी बेटी अपनी मासूम आवाज़ में लोगों से अपने पिता को बचाने की गुहार लगाने लगी। वीडियो में बच्ची की चीत्कार “पापा को छोड़ दो” हर दिल को झकझोर देने वाली है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय की है, जब मनोज हमेशा की तरह अपनी रोज़ी-रोटी कमाने के लिए चाय की ठेली चला रहे थे। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने आकर उनके साथ बहस की और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी।
बच्ची की चीख और आंखों से छलकते आंसू बता रहे थे कि यह सिर्फ एक मारपीट नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार की असहायता की गवाही थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर