

उत्तराखंड : देहरादून – अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि परिसर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें। वहीं राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) बन्द रहेंगी।

अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रमेंट एक्ट 1881 के अधीन बैंक/कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें।
2- उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यों में आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है।आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जो कि असंभव है। सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा_ बिहार का नया सीएम कौन..?