मौत या हत्या ? जंगल में मिला 4 दिन से लापता लालकुआं के राकेश का शव..


उत्तराखंड : जनपद नैनीताल में लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता पूर्वी घोड़ानाला निवासी राकेश उर्फ हरपाल (32) छह दिसंबर को घर से निकला था और उसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने राकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट लालकुआं कोतवाली में दर्ज कराई थी।
सोमवार सुबह कुछ लोग घास लेने के लिए नगला बाईपास के पास स्थित जंगल में गए, जहां उन्हें एक युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त राकेश के रूप में की।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राकेश की मौत हाथियों के हमले के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, इस मामले की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है, क्योंकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
मृतक के मौत के कारणों की घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम और वन विभाग की टीम जांच कर रही हैं। रूद्रपुर एसपी सिटी, उत्तम सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..