Ad

अमृतसर BSF सेंटर में हुई दिल दहला देने वाली घटना 5 जवानों की मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पंजाब में अमृतसर के खासा बीएसएफ सेंटर में आज दिल दहला देने वाली घटना हुई. सेंटर में आज बीएसएफ के एक जवान ने फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में पांच बीएसएफ जवानों की मौत हो गई, जिनमें तीन हवलदार शामिल हैं. जबकि फ़ायरिंग करने वाले सिपाही ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की.

ADVERTISEMENTSAd

फायरिंग में दो जवान भी घायल


बताया जा रहा है कि ये घटना आज सुबह करीब 10 बजे हुई. फायरिंग में दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. फिलहाल बीएसएफ के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं अभी घटना के कारण की जानकारी सामने नहीं आई है.

अमृतसर और अटारी बॉर्डर के बीच है BSF का ख़ासा परिसर 


बता दें कि BSF का ख़ासा परिसर अमृतसर और अटारी बॉर्डर के बीच है. डीआईजी बीएसएफ का ऑफ़िस भी इसी सेंटर में है और अटारी बॉर्डर का सारा डिप्लॉमेंट यहीं से होता है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *