हल्द्वानी कोतवाली के मैस बावर्ची की हार्ट अटैक से मौत


हल्द्वानी कोतवाली के मैस में खाना बनाने वाले बावर्ची की बीते बुधवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव घर पहुंचने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी है।
पुलिस के अनुसार मूल अल्मोड़ा और हॉल पुलिस आवासीय परिसर निवासी बसंत बल्लभ (42) यहां कोतवाली की मैस में बावर्ची का काम करते थे। बीते बुधवार को मैस में खाना बनाने के बाद वह घर पहुंचे और सो गए। सुबह जब पत्नी जगाने पहुंची तो वह अचेत अवस्था में थे। परिजन आसपास के लागों के मदद से बेस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टी होगी। एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी समेत अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में एक्शन हो गया_ 46 कमीशनबाज स्कूलों को नोटिस , कारण बताओ..
नैनीताल जिले के प्राइवेट स्कूलों की अब जांच होगी
‘सवा गुना लगान’ देना पड़ेगा_10 अप्रैल से बदल रहे हैं FASTag के नियम
उत्तराखंड में SIR से पहले बिग अपडेट_सियासी हलचल तेज़..
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद मोहसिना किदवई का निधन