रिज़ल्ट् से पहले हरीश रावत ने EVM पर क्यों ज़ाहिर किया शक़.. गोदियाल ने जिला अध्यक्षों को किया अलर्ट


उत्तराखंड : राज्य में 14 फरवरी को मतदान खत्म हो गया है। ऐसे में सूबे की सियासत से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 65.37 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, 14 फरवरी को हुए के मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आ ई है जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की पराजय की स्थिति है, इसलिए ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।
साथ ही कहा कि सरकार द्वारा ईवीएम मशीन के साथ मतपत्र को भी बदला जा सकता है। इसके साथ हरीश रावत ने कहा,’ यह नई बात नहीं है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बदला भी जा सकता है। साथ ही बताया कि कांग्रेस ईवीएम पर अपनी नजर बनाए रखेगी और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने जिलों के जिलाध्यक्षों को स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी कर दिया है।
उत्तराखंड में इस बार 65.37 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग ने मतदान के फाइनल आंकड़े जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड में सोमवार को कुल 65.37 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के आंकड़ों के विश्लेषण से एक खुलास और हुआ कि अधिकतर राज्यों में पुरुष ज्यादा मतदान करते हैं, लेकिन उत्तराखंड में महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पछाड़ दिया। महिलाओं की वोटिंग का आंकड़ा पुरुषों की तुलना में 4.60 फीसदी ज्यादा रहा। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में 62.60 फीसदी पुरुष अपने उम्मीदवार के लिए वोट डालने के लिए ईवीएम तक पहुंचे तो 67.20 फीसदी महिला वोटरों ने मतदान किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली