नैनीताल जिले के प्राइवेट स्कूलों की अब जांच होगी


नैनीताल में शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने साफ किया है कि जिले में चल रहे सभी प्राइवेट स्कूलों की मान्यता (Recognition) की जांच की जाएगी।
इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
कि वह उक्त के क्रम में अपने विद्यालय के भौगोलिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त निजी विद्यालयों के संबंध में स्पष्ट प्रमाणिक सूचनाओं, जिसमें विद्यालय मान्यता प्राप्त है या नहीं यदि, मान्यता प्राप्त है तो यू डाइस कोड क्या है, तथा किस बोर्ड से विद्यालय मान्यता प्राप्त है उसकी जानकारी, मान्यता प्राप्त किए जाने की व वैधता की तिथि के साथ ही मान्यता प्रदान करने वाले सक्षम अधिकारी का नाम पदनाम की प्रामाणिक सूचना संकलित कर मान्यता प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करते हुए संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दिनांक 10 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी करते हुए संबंधित सूचना 11 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध कराने को कहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ