नैनीताल : गधेरे के तेज उफान में बहे वन दरोगा का शव बरामद,,SDRF का खतरनाक रैस्क्यू.. Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल के बैतालघाट क्षेत्र स्थित गधेरे में घर को लौट रहा वन दरोगा पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन के लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया और देररात देवेंद्र का शव और मोटरसाइकिल निकाली।
नैनीताल जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे सिमलखा निवासी 35 वर्षीय फॉरेस्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी डोलकोट गधेरे में रपट गए और तेज बहाव में बह गए।
खैरना से सिमलखा की तरफ को जा रहे दोनों असंतुलित होकर बाइक समेत बह गए। दोस्त तो बच गया लेकिन देवेंद्र बह गया। देवेंद्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन पानी के तेज बहाव और घनघोर अंधेरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.के साथ लोक निर्माण विभाग की दो जे.सी.बी.मशीन को रैस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। देररात पहले बाइक और फिर देवेंद्र के शव को खोज जा सका।
ग्रामीणों की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो.शकील अहमद आदि दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal