

उत्तराखंड के नैनीताल में एक पुलिसकर्मी गहरी खाई में गिर गया, जिसे एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बमुश्किल रैस्क्यू कर निकाला। घायल पुलिस जवान को 108 एम्ब्युलेंस सेवा से स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
नैनीताल के हिमालय दर्शन में राहगीरों को एक स्वीफ्ट बलीनो कार संख्या यू.के.04 ए.ई.4005 सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी दिखी। कार के आसपास देखने पर कोई नजर नहीं आया तो मल्लीताल पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एस.डी.आर.एफ.टीम को कार पुलिस जवान आर.सी.आर्या की प्रतीत हुई। आवाज लगाने पर जवान आर.सी.आर्या की जंगल में खाई से कराहने की आवाज आई। पुलिस ने तत्काल एस.डी.आर.एफ.टीम के जवानों को खाई में उतारा और शुरू हो गया एक खतरनाक रैस्क्यू ऑपरेशन। खूंखार जानवरों से भरे किलवरी और हिमालय दर्शन के जंगल की खाई से पुलिस जवान को सकुशल बाहर निकालने का रैस्क्यू शुरू किया गया। लंबी मशक्कत के बाद लगभग 200 मीटर गहरी खाई से बागेश्वर जिले के बैजनाथ निवासी पुलिस जवान को निकाला जा सका।
अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे में टिल जवान शौच करने के लिए खाई की तरफ खाई में उतरा होगा जब उसका पैर फिसलने से वो गहरी खाई में जा गिरा होगा। एस.डी.आर.एफ.टीम इंचार्ज मनोज रावत ने बताया कि उन्हें सूचने मिली और उन्होंने युवक को निकाला। सभी की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..