Ad

मुनस्यारी में दरकी पहाड़ी,भूस्खलन की चपेट में कई मकानों को नुकसान_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र मुनस्यारी में पहाड़ी से हुए भूस्खलन में गांव के कई घर श्रतिग्रस्त हो गए। पहाड़ी के गिरने की आवाज सुन सुरक्षित स्थल के लिए भागे लोग। घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन मकानों में रखा सामान मलुवे में दब गया।

ADVERTISEMENTSAd


पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी स्थित दाफा में मंगलवार को ऊंची पहाड़ी से एक भूस्खलन देखने को मिला। पहाड़ी के एक बड़े हिस्से से हुए भूस्खलन ने गांव के कई घरों को श्रतिग्रस्त कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग गए।

बताया गया है कि इस घटना में ग्रामीण खुशाल सिंह, मोहन सिंह, उमेश सिंह, मोहन सिंह, खुशाल सिंह, केसर राम आदि के मकानों को भारी नुकसान हुआ है। समय से सतर्क हुए ग्रामीणों के सुरक्षित स्थल में पहुंचने से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन घर में रखा सारा सामान मलुवे के नीचे दब गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *