उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय सील,, छानबीन शुरु..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय को सील कर दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य सभी न्यायाधीशों को कोर्ट रूम से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।
न्यायालय में चारों तरफ अंदर बाहर से खोजबीन चल रही है। न्यायालय में बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, भारी पुलिस बल समेत उच्चाधिकारी मौजूद। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में प्रवेश के गेटों को बंद कर दिया गया है जबकि न्यायालय के सामने से गुजरने वाले आम जनता के एक गेट को बंद किया गया है। हालांकि कोर्ट नंबर 4, 5 और 6 में न्यायाधीश काफी देर तक बैठे नजर आए थे। अधिवक्ता न्यायालय परिसर के मैदान में एकत्रित हैं। न्यायालय में बैठक चल रही है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल के कार्यालय में एक धमकीभरा ई मेल आया जिसके पूरे न्यायालय परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। इसमें पुलिस की सभी विंग अपने कार्य को कर रही हैं और दोपहर भोजन के बाद सभी न्यायालय दोबारा अपना स्थान लेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि हाई कोर्ट और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे सेनिटाइज किया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..
बजट केवल आय-व्यय नहीं, विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में युवा ज्वेलर्स की मौत,परिवार के पांच सदस्य गंभीर
Nainital : फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाशों से तमंचे-पिस्टल बरामद
AI कंटेंट पर अब लेबल ज़रूरी, 3 घंटे में हटेगा फेक, सख्त नियम लागू..