पार्षद प्रीति आर्या और हेमन्त साहू की पहल रंग लाई, हेल्थ कैम्प में 86 मरीजों की हुई जांच


जनसेवा की मिसाल: पार्षद प्रीति आर्या और हेमन्त साहू की पहल पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 86 मरीजों को मिला लाभ
हल्द्वानी में वार्ड संख्या 12 स्थित पार्षद कार्यालय में जनसेवा और सामाजिक सरोकार का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। पार्षद प्रीति आर्या एवं युवा नेता हेमन्त साहू के अथक प्रयासों से आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान लगभग 86 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत टाइफाइड जांच, KFT (किडनी फंक्शन टेस्ट), LFT (लिवर फंक्शन टेस्ट), रक्तचाप (BP) और शुगर जांच जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी सुझाव भी दिए गए।
इस जनकल्याणकारी शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में लोगों की भारी भागीदारी ने इस पहल को सफल बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्बन हेल्थ सेंटर के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। शिविर में डॉ. नरेश, फार्मासिस्ट कोमल, एएनएम कविता निधि तथा पीएचएम अनील जोशी ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया।
इस अवसर पर समाजसेवी जीत सिंह, रामजी लाल गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में यह शिविर न केवल लाभदायक साबित हुआ, बल्कि जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लैंड फ्रॉड में नैनीताल सबसे ऊपर, 30 मामलों में FIR की तैयारी_अफसर भी नपेंगे…
पार्षद प्रीति आर्या और हेमन्त साहू की पहल रंग लाई, हेल्थ कैम्प में 86 मरीजों की हुई जांच
उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पॉलिसी
नैनीताल पालिका में 15 में से 13 सभासद धरने पर, अध्यक्ष और सभासद आमने-सामने, जानें माजरा क्या है..
सियासी विस्फोट _ उद्धव की शिवसेना में बगावत, 6 सांसदों ने साथ छोड़ा..