मौसम ले रहा करवट, बारिश के आसार.. पहाड़ी इलाकों के लिये एडवाइज़री जारी

उत्तराखंड : राज्य में मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पहाड़ी इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उधर, मैदानी इलाकों में 30 दिसंबर से कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को कुमाऊं-गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। 29 दिसंबर को 2500 मीटर ऊंचे इलाकों में भी बर्फ गिर सकती है। दोनों दिन उत्तराखंड में हल्की बारिश भी संभव है। 30 को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व