Ad

अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज के खिलाफ कांग्रेस का मौन धरना

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नगर एंव इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती और लो बोल्टेज तथा जर्जर विद्युत पोलों को जल्द बदलने की मांग लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय में एक घटें मौन धारण कर धरना दिया जिसके बाद काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद के माध्यम से प्रबंध निदेशक यूपीसीएल उत्तराखंड के नाम ज्ञापन सौपा।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


बताते चले कि आज कांग्रेस जिला महामंत्री भुवन पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता वार्ड नंबर एक स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती ओर लो वोल्टेज तथा जर्जर पोलो को बदलने की मांग को लेकर एक घटें मौन धारण कर धरना दिया।


इस मौके आक्रोशित काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लालकुआं एंव इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना 6 से 8 घंटे की कटौती की जा रही है तथा विभाग की ओर से सुबह 6 बजे ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है करीब आधे घंटे बाद सप्लाई सुचारू होती है तथा कुछ देर बाद फिर बिजली चली जाती है दिनभर में ऐसा कई बार होता है और दो-दो घंटे तक बिजली गुल रहती है।


उन्होने कहा कि बिजली न होने से लोगों के रोजाना के जरूरी काम अटक जाते हैं भीषण गर्मी एंव बरसात के मौसम में पेयजल की भी किल्लत होती है।


उन्होने कहा कि दिन में ज्यादातर समय बिजली गायब रहती है जिससे दैनिक कार्य नहीं हो पा रहे हैं गर्मी बढ़ने से बच्चों व बुजुर्गों को खासी परेशानी हो रही है तथा स्कूल और ऑफिस जाने के समय बिजली नहीं होने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं साथ ही किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है उन्होने कहा कि लो वोल्टेज से लोगों के विद्युत उपकरण फूंक जा रहे हैं।


उन्होने कहा कि बिन्दुखत्ता में सैकड़ों विद्युत पोल जर्जर हालत में खड़े हैं जिनसे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती हैं उन्होने जर्जर पोलो को बदलने की मांग की साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति निर्बाध सुचारू नहीं गई तो काग्रेंस कार्यकर्ता उपखडं कार्यालय से लेकर एक्शन कार्यालय तक धरने पर बैठने को मजबूर होगें जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

वीओ,इधर विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने कहा कि विद्युत रोस्टिंग के आदेश ऊपर से मिलते हैं जिसमें उनका यहां से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार ही रोस्टिंग की जाती है। उन्होने कहा कि जल्द ही बिंदुखत्ता के जर्जर विद्युत पोल बदल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *