Ad

नैनीताल,भीमताल और हल्द्वानी में आम लोगों को मिलेगा आशियाना, प्राधिकरण की बड़ी पहल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में आम लोगों के लिए जिला विकास प्राधिकरण सस्ते और किफायती आवासीय भवनों का निर्माण करेगा। कुछ मानचित्र अस्वीकार तो कई भवनों के निर्माण की अनुमाती प्रदान की गई।

ADVERTISEMENTSAd


आज प्राधिकरण कार्यालय सभागार में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। इसमें, जनहित को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। आमजन को सस्ते और किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने, नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में सस्ते और कम दाम वाले आवासीय भवनों के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी।


आयुक्त/अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने बैठक में कहा कि प्राधिकरण पुनर्निर्माण, आवासीय और कमर्शियल आदि मानचित्रों की स्वीकृति के बाद नियमानुसार निर्माण की लगातार मानीटरिंग करे। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप उपयोग न करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करना भी सुनिश्चित हो।


उन्होंने बताया कि, भीमताल में काफी सरकारी भूमि है, उसे क्रय करने के लिए शासन स्तर से पत्राचार किया जायेगा, जिससे उस भूमि पर प्राधिकरण सस्ते और किफायती भवनों का निर्माण आम लोगों के लिए कर सके।

उन्होंने बैठक में कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में काफी लोग शोरूम, दुकानों, अस्पताल और छोटे-छोटे कार्य करते हैं, लेकिन भवन का किराया अधिक होने पर इन लोगों को आर्थिक परेशानी होती है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हल्द्वानी क्षेत्र में जहां सरकारी भूमि है, उनका चिन्हिकरण कर उन स्थानों पर सस्ते एवं किफायती आवासीय भवनों का निर्माण प्राधिकरण कराए।


उन्होंने कहा भीमताल क्षेत्र में 60 वर्ग फिट के नक्शे पास हो रहे थे, उनका काफी दुरुपयोग हो रहा था। इसमें, एक ही नक्शे चार लोगों के नाम से थे। इस प्रकार के नक्शे को बैठक में अस्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि डी.एस.बी.कैंपस एवं ए.टी.आई.के नक्शों को बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।


बैठक में जिलाधिकारी वंदना, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page