आयुक्त दीपक रावत ने सुस्त अधिकारियों के कसे पेंच..देखिये क्यों लगी क्लास


उत्तराखंड के नैनीताल में आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट और सिविल कोर्ट परिसर में बनाई जा रही कार पार्किंग में धन का दुरुपयोग करने पर सभी अधिकारियों की क्लास ले ली । उन्होंने मैनुअल की जगह मशीन जैसे जे.सी.बी.पोक लैंड आदि से काम नहीं कराकर महंगे और धीमे तरीके से काम कराने पर नाराजगी जताई ।

नैनीताल के आयुक्त कार्यालय परिसर के समीप लोक निर्माण विभाग के आधे ध्वस्त भवनों को पार्किंग में तब्दील करने की पहल पर आयुक्त ने संज्ञान लेकर दौर किया । कार्य की बेहद धीमी गति को देखते हुए आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां जे.सी.बी.मशीन लगाकर तेजी से काम क्यों नहीं कराया जा रहा है ?
कुमाऊं मंडल विकास निगम की तरफ से कराए जा रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार मशीन के नहीं पहुंच पाने के बाद धीमी गति से मैन्युअल काम करा रहा था । उसका कहना था कि जे.सी.बी.मशीन के नीचे उतरने के लिए रास्ता नहीं बन रहा था जिसकी वजह से काम हल्का हो गया है । उन्होंने कहा कि शनिवार तक रैम्प बन जाएगा और रविवार से जे.सी.बी.नीचे उतारकर काम तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा ।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा की तीन मंजिली कार पार्किंग का तेज गति से निर्माण कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं । इसे 9 करोड़ की लागत से कुमाऊं मंडल विकास निगम बना रहा है और ये अगले सीजन से पहले अस्तित्व में आ जाएगी ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी और नितिन नबीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..