Ad

CM धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने खुद को मारी गोली..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने अपने आप को गोली मार ली है. बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से मानसिक तनाव में था, जिसके बाद कमांडो ने घातक कदम उठाया है. मौजूदा समय में कमांडो सीएम आवास पर तैनात था. घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस घटना की पुष्टि की है.

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है परिवार में भागवत होने पर लगातार मांग रहा था सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत छुट्टी, हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवान सीएम आवास से राजभवन के मध्य बने बैरक में था. बैरक में ही उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. प्रमोद रावत 40वीं वाहिनी पीएसी का जवान था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2007 बैच के कमांडो जवान प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में सुरक्षा में तैनात थे. रात वह आठ बजे ड्यूटी खत्म करके गए थे. गुरुवार को उन्हें हल्द्वानी जाना था, इसलिए सुबह वह सीएम आवास पहुंच गए.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान प्रमोद रावत पौड़ी गढ़वाल के कफोलस्यो पट्टी ग्राम अगरोडा के रहने वाले थे. उनके परिवार वाले बीते बुधवार को ही देहरादून से गए थे. उनके गांव में भागवत पूजा है इसलिए जवान ने 16 जून से छुट्टियां मांगी थी. फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. एडीजी अभिनव कुमार ने यह भी कहा कि जवान को एके-47 से गोली लगी है. इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है.

जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह 2007 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

एडीजी अभिनव कुमार का कहना है कि गोली AK-47 से ठोड़ी से सटकर लगी है। अब यह दुर्घटनावश लगी है या आत्महत्या है इस बात की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि छुट्टी 16 जून से मांगी जा रही थी ऐसे में अगर आत्महत्या की है तो यह वजह नहीं हो सकती है।

वहीं, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि गार्ड की छुट्टी 16 जून से मंजूर हो चुकी थी। उसने छुट्टी मांगी भी 16 जून से ही थी ऐसे में यह कारण आत्महत्या का नहीं हो सकता है।

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *